ग्रामीण संस्थान फोरम (आर.आइ.एफ.) राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान का एक प्रमुख अंग है। यह देश भर के ग्रामीण संस्थानों के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत है। ग्रामीण संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मानव संसाधन के विकास में अपने विशिष्ट योगदान के साथ हाल के वर्षों में अपनी गतिविधियों में अतिरिक्त भूमिकाओं को जोड़ते हुए एक प्रवर्तक के रूप में विकास और रोज़गार सृजन में एक माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है। संस्थान सभी ग्रामीण संस्थानों को एक मंच पर आकर अपने अनुभवों, दक्षताओं और सफल उदाहरण(बेस्ट प्रैक्टिसेस) के आदान-प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके लिए केन्द्र ने देश के हर भाग में कई महत्वपूर्ण बैठक,कार्यशालाएँ,सम्मेलन और दो राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित किए हैं।
शुरूआत :
ग्रामीण संस्थान गांधीजी के शैक्षणिक दर्शन,टैगोर की स्वैच्छिक ग्रामीण पुनर्निमाण की अवधारणा और डॉ.सर्वेपल्ली राधाकृष्णन द्वारा प्रस्तावित 'ग्रामीण विश्वविद्यालय' प्रारूप का एक सम्मिश्रण है।
ग्रामीण संस्थान का मुख्य कार्य ग्रामीण लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता देना है। सहायता दिये जाने वाले क्षेत्र हैं:
- शिक्षण और प्रशिक्षण
- सूक्ष्म-स्तरीय योजनाएँ
- कृषि
- स्वास्थ्य
- क्षेत्र-संबंधी सूचना प्रणाली का उपयोग करते हुए प्राकृतिक संसाधनों का अनुकूलतम प्रबंधन करना।
- पर्यावरणीय निरंतरता
- चिरस्थायी ग्रामीण उद्योग
- सहकारिता और ग्रामीण उद्यमशीलता
केन्द्र सीखने में अभ्यास आधारित और समस्या समाधान पध्दति का अनुसरण करता है। किसी भी ग्रामीण संस्थान का मुख्य उत्प्रेरक कार्य ग्रामीण लोगों की कार्यकुशलता को उपयोग में लाते हुए उन्हें ग्रामीण पुनर्निमाण के लिए सक्षम बनाना है।
दूरदर्शिता:
ग्रामीण उच्च शिक्षा प्रदान करते हुए गांवों को आत्मनिर्भर करना जिससे ग्रामीण लोगों के जीवन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।
ध्येय:
केन्द्र का कार्य एन.सी.आर.आइ. के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ग्रामीण संस्थानों को सशक्त बनाना और उनके बीच विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम का कार्य करना है।
उद्देश्य:
- वर्तमान ग्रामीण संस्थानों को सहयोग देते हुए सशक्त करना।
- ग्रामीण संस्थानों की क्षमताओं का विकास करना।
- नए ग्रामीण संस्थान स्थापित करना।
- ग्रामीण संगठनों/संस्थान के सभी विषयों पर सरकार को समय-समय पर सलाह देना ।

विवरण पुस्तिका
संपर्कः
श्री पी.कृष्णा राव
सह- संयोजक
राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद्
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार)
शकर भवन भूतल,
फतेह मैदान रोड, हैदराबाद- 500004, भारत
फोन नंबर- :040-23422118
ई-मेलःporif@ncri.in |