|
कंप्यूटर प्रयोगशाला
एन.सी.आर.आई. में एक पूर्णतः सुसज्जित एवं एक ही समय में 100 ग्राहकों को सेवाएं देने में सक्षम आईबीएम सर्वर श्रृंखला की कंप्यूटर प्रयोगशाला उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एन.सी.आर.आई. के दैनिक कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक उच्च गति इंटरनेट कनेक्शन है।
पुस्तकालय |
राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद का पुस्तकालय गांधीवादी दर्शन, ग्रामीण उच्चतर शिक्षा, शांति, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और स्वयंसेवी संगठनों पर आधारित लगभग 2000 से अधिक पुस्तकों तथा दैनिक पत्रिकाओं के विपुल संग्रह से युक्त है। इसके अतिरिक्त अनेक प्रकार के पत्र, पत्रिकायें एवं समाचार पत्र नियमित रूप से मँगवाये जाते है। एन.सी.आर.आई. के मैंडेट (जनादेश) से संबंधित विभिन्न प्रसंगों की फोटो एल्बम, कम्पैक्ट डिस्क्स (सीडी) तथा कई संगोष्ठियों और कार्यशालाओं की जानकारी भी इस संग्रह का एक हिस्सा है।
पुस्तकालय पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और अपने दैनिक कार्यों के लिए ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के नवीनतम संस्करण का उपयोग करता है।
सदस्य पुस्तकालय का उपयोग सोमवार से शुक्रवार को सुबह 9:15 से लेकर शाम 5:45 तक, और शनिवार के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर सकते हैं।
(ग्रंथपाल)
राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद
(मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार)
शकर भवन, भू-तल
फतेह मैदान रोड, हैदराबाद
दूरभाष : 040-23422112, 23422113
ई-मेल : lib@ncri.in
पुस्तकालय के पुस्तकों की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें...
संग्रह सूची (सीडी, डीवीडी) के लिए यहाँ क्लिक करें... |
|