मुख्य पृष्ठ | हमारा दल | साइट मैप | संपर्क करें   
वेब एनसीआरआई
विभाग के बारे में

परियोजना विभाग का मुख्य कार्य एन.सी.आर.आइ. के विभिन्न केन्द्रों और हितधारकों के बीच सामंजस्य बनाए रखना है। परियोजना विभाग वार्षिक योजना और बजट बनाने की तैयारी के साथ संस्थान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए और उसकी पहुँच को व्यापक बनाने के लिए विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों की सकारात्मक गतिविधियों की पहचान करता है।

दूरदर्शिता और लक्ष्य:
एन.सी.आर.आइ. अपने अधिदेश के अनुरूप उपयुक्त परियोजनाओं/गतिविधियों को संसाधन सहायता उपलब्ध करना।

कार्य:
  • हितधारकों द्वारा परियोजना प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का आयोजन करना  और विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का मूल्यांकन करना। 
  • स्वतंत्र और अनुभवी संस्थाओं और विशेषज्ञों की सहायता से अनुमोदित परियोजनाओं के परिणामों का मूल्यांकन करना। 
  • संसाधनों और निधि के अधिकतम उपयोग के साथ परियोजना प्रस्ताव तैयार करने में सहायता देने वाले तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी दिशानिर्देश बनाना।
  • इसके अतिरिक्त, परिषद के उद्देश्यों के प्रसार और प्रचार के लिए विभिन्न संस्थानों का एक भागीदारी केन्द्र के रूप में भूमिका निभाना।

परियोजना विभाग में ग्रामीण विकास,कृषि,वित्तीय मामलों, पर्यावरण शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं। परियोजना प्रस्ताव विशेषज्ञों द्वारा ध्यानपूर्वक जाँच करने के बाद मूल्यांकित किये जाते हैं और उनके संबंध में अंतिम निर्णय शिक्षा पर बनी स्थायी समिति(एस.सि.बि.ई.) लेती है। देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों सहित विभिन्न राज्यों के परियोजना प्रस्तावों को सहायता दी गई है। एन.सी.आर.आइ.ने अपनी शुरूआत से लेकर अब तक कुल 24.33 करोड़ राशि के परियोजना प्रस्ताव अनुमोदित किये हैं।


एन.सी.आर.आइ के उद्देश्यों के अनुरूप विभिन्न परियोजना प्रस्तावों को निम्न श्रेणियों के अंतर्गत स्वीकृत किया जाता है:

  • ग्रामीण संस्थान
  • ग्रामीण उच्च शिक्षा
  • गांधीवादी संस्थान
  • नई तालीम
  • प्रचलित ग्रामीण व्यवसाओं पर आधारित पाठयक्रम
  • शोध परियोजनाएं
  • विस्तरण सेवाएं
  • शांति और संघर्ष समाधान से संबंधित कार्यक्रम
  • सूक्ष्मस्तरीय योजनाएं
  • ग्रामीण संसाधन सूचना केन्द्र
  • प्रकाशन
  • प्रलेखन
  • ग्रामीण पुनर्निमाण
  • पारंपरिक ज्ञान तंत्र को प्रोत्साहन देना
  • ग्रामीण उद्यमिता का विकास
  • युवोदया कार्यक्रम
  • टैगोर शिक्षा संस्कृति और साधना केन्द्र 
  • नई तालीम ललित कला स्कूल
  • ग्रामीण योजनाकारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • एन.सी.आर.आइ. द्वारा प्रोत्साहित किये जाने वाले कार्यक्रमों /परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यशालाओं एवं सम्मेलनों  को समर्थन देना। 
  • एन.सी.आर.आइ. प्रयोगशाला( अभिनव और प्रतिमान)
  • शारीरिक बाधा से ग्रसित लोगों की सहायता हेतु उपयुक्त कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना।

Top