विभिन्न शैक्षिक, प्रशासकीय, प्रबंध और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से एन.सी.आर.आई. का संसाधन समूह बना है। सदस्य सचिव की सहायता से अध्यक्ष के नेतृत्व में काम कर रहे इस समूह में विभिन्न गतिविधि केंद्रों के समन्वयक, परियोजना समन्वयक, परियोजना अधिकारी, अनुसंधान विश्लेषक, प्रकाशकीय दल के सदस्य, और परियोजना मूल्यांकन एवं निगरानी दल हैं। मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में कार्य कर रहे कई एजेंसियां जो कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में विशेष रूप से संलग्न है उनके साथ संपर्क और सहभागिता बनाए रखना एन.सी.आर.आई. के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र हैं। |