कहीं न कहीं, किसी अद्भूत विषय को अपने खोजे जाने का इंतज़ार है। - डॉ. कार्ल सेगान (अध्ययन के संबंध में)
डॉ. आरम अध्ययन केन्द्र की परिकल्पना अनुसंधानकर्ताओं, विशेषज्ञों और शैक्षिक संस्थानों के अनुसंधान और प्रलेखन कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। व्यष्टि अध्ययन और यशोगाथा से मिली सीख से प्राप्त सूचना का संग्रहण, प्रलेखन और प्रसार करना इसका मुख्य कार्य है। इस तरह सफलता के पृथक प्रयासों को देश के अन्य भागों में भी लागू करने का मौका मिलता है। केन्द्र विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों के बीच विचारों के आदान-प्रदान करते हुए ग्रामीण उच्चतर शिक्षा के संदर्भ में अभिनव समाधानों को पाने की कोशिश कर रहा है।
केन्द्र के व्यापक उद्देश्य हैं :
- अनुसंधान को बढ़ावा : सामुदायिक अनुसंधान, क्रिया अनुसंधान एवं सामाजिक संदर्भ के महत्वपूर्ण अध्ययन पर विशेष अनुसंधान प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के शैक्षिक संस्थानों के साथ एकजूट होकर अनुसंधान को बढ़ावा देना।
- प्रकाशन : विषयगत प्रकाशन, केन्द्रों के विभिन्न कार्याचरणों की नियमावली तैयार करना, और एन.सी.आर.आई. द्वारा आयोजित संगोष्ठियों की कार्यवाही का प्रकाशन और एन.सी.आर.आई. की वार्षिक रिपोर्ट इत्यादि।
- प्रलेखन कार्य : सफल परियोजनाओं का प्रलेखन और विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों द्वारा एन.सीआर.आई. के उद्देश्यों के अनुरूप किये गये कार्यक्रमों पर व्यष्टि अध्ययन और ग्रामीण संस्थानों के उत्तम प्रयासों का प्रलेखन।
- डेटाबेस : संस्थानों और संसाधन संकायों के डेटाबेस का रखरखाव।
संपर्क :
समन्वयक
दूरभाष : 040-23422106
ई-मेल : calc@ncri.in |