English(अंग्रेज़ी)|मुख्य पृष्ठ |हमारा दल |साइट मैप |संपर्क करें   
वेब एनसीआरआई
 
 
नवीनतम समाचार और कार्यक्रम स्वागत है हमारे अध्यक्ष

आयोजन

ग्रामीण संस्थानों का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन नवम्बर-2011

नई तालीम पर द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन

नवीनतम प्रकाशन

राष्ट्रीय ग्रामीण संस्थान परिषद भारत सरकार द्वारा सन् 1995 में स्थापित की गयी थी। एन.सी.आर.आई. ग्रामीण उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं,गांधीवादी एवं गैर-सरकारी (एन.जी.ओ) संगठनों विश्वविद्यालयों एवं राज्यस्तरीय संस्थाओं की विभिन्न परियोजनाओं के लिए एक उत्प्रेरक/परिवर्तनकारी संगठन के रूप में कार्य करती रही है। एन.सी.आर.आई. का ग्रामीण उच्च शिक्षा में भागीदारी का उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाली आधार व्यवस्था का कार्य करना है। विशेष रूप से, इसका लक्ष्य नयी तालीम (गांधीवादी बुनियादी शिक्षण) के प्रचार में संलग्न संस्थाओं की आवश्यकताओं को पूरा करना और इस प्रयोजन हेतु शिक्षक-प्रशिक्षण सुविधाओं को सशक्त करना; विस्तृत योजनाओं के माध्यम से समुदाय तक विस्तार सेवाओं को पहुंचाने में सहायता करना, और उभरते ग्रामीण व्यवसायों के लिए उपयोगी रूपरेखा वाले पाठयक्रमों को बनाना; ग्रामीण संस्थाओं के लिए व्यवहारिक अनुभव आधारित पाठयक्रम; विज्ञान और तकनीक को महत्व देते हुए इन सभी संस्थाओं की विषय-वस्तु को उपयोगी बनाना; सामाजिक एवं ग्रामीण विकास के लिए अनुसंधान को एक उपकरण रूप में उभारना एवं ग्रामीण संस्थानों से सरोकार रखने वाले सभी विषयों पर भारत सरकार को सलाह देना है।

इन वर्षों में कई प्रमुख हस्तियों ने एन.सी.आर.आई. के साथ काम किया है जिनमें डॉ.आराम (पूर्व सांसद,राज्य सभा) और डॉ.एल.सी. जैन(योजना आयोग के पूर्व सदस्य/दक्षिण अफ्रीका में भारत के पूर्व उच्चायुक्त) प्रमुख हैं। इन्होंने विभिन्न कार्यावधियों में मानद अध्यक्ष के रूप में काम किया हैं। डॉ.एस.वी.प्रभात परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

एन.सी.आर.आई. के कार्यवाहक समूह में शैक्षणिक, प्रशासनिक, प्रबंधक और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनुभव प्राप्त सदस्य शामिल हैं। अध्यक्ष, सचिव सदस्य, विभागों के संयोजक, परियोजना समन्वयक, परियोजना अधिकारी, शोध विश्लेषक, प्रकाशन विभाग के सदस्य, परियोजना मूल्यांकन और निगरानी दल —एक इकाई समूह के रूप में कार्य करता है। एन.सी.आर.आई. मानव संसाधन विकास —विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के सतत और सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्यगत प्रणालियों के बीच घनिष्ठ संपर्क और सहयोग निर्माण का कार्य करता है।


डॉ.एस.वी. प्रभात, एक विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी, एक प्रतिभाशाली शैक्षिक पार्श्वभूमि आगे पढ़ें
समाचार पत्रिका
डाउनलोड